आज की ताजा खबर

हरदोई में पिछड़ा वर्ग आरक्षण एवं ग्रामीण निकायों से जुड़े मुद्दों पर महत्वपूर्ण बैठक, जनहित विषयों पर हुई चर्चा

top-news

हरदोई। उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को स्वामी विवेकानंद सभागार, हरदोई में स्थानीय ग्रामीण निकायों में पिछड़ा वर्ग आरक्षण एवं अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पी.के. वर्मा ने पिछड़ा वर्ग आरक्षण, ग्रामीण विकास तथा स्थानीय निकायों से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों पर अपने सुझाव एवं विचार रखे। उन्होंने कहा कि स्थानीय ग्रामीण निकायों में सामाजिक न्याय, समावेशी विकास तथा पिछड़ा वर्ग के अधिकारों का संरक्षण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने संबंधित विषयों पर प्रभावी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक के दौरान स्थानीय ग्रामीण निकायों से संबंधित विभिन्न सुझावों एवं शिकायतों पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोग के अध्यक्ष ने प्राप्त सुझावों एवं शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्यगण, क्षेत्र पंचायत प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य तथा विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य स्थानीय निकायों में पिछड़ा वर्ग आरक्षण से जुड़े विषयों पर सुझाव प्राप्त करना तथा जनहित से जुड़े मामलों के प्रभावी समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाना रहा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *