आज की ताजा खबर

शाहजहांपुर में पेट्रोल पंप के बिजली उपकरण में लगी आग, एक घंटे की मशक्कत के बाद बुझी

top-news

शाहजहांपुर। शहर के चौक कोतवाली क्षेत्र स्थित कनौजिया अस्पताल के पास सैय्यद पेट्रोल पंप पर सोमवार रात बिजली के उपकरण में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। समय रहते कर्मचारियों और दमकल विभाग की सक्रियता से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 9 बजे पेट्रोल पंप पर गुजर रही 125 एमएम बिजली लाइन में अचानक स्पार्किंग हुई, जिससे आग लग गई। देखते ही देखते आग बिजली के उपकरणों तक पहुंच गई और ऊंची लपटें उठने लगीं। आग लगते ही पंप पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।

पंप कर्मचारियों ने तुरंत रेत और उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय लोगों ने भी इसमें सहयोग किया। सूचना मिलने पर पुलिस और बाद में दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

पेट्रोल पंप संचालक के अनुसार, आग मुख्य ईंधन भंडारण क्षेत्र तक नहीं पहुंची, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक घटना में करीब 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण बिजली के तार में हुई स्पार्किंग बताया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *