आज की ताजा खबर

फर्रुखाबाद में गौशालाओं को लेकर डीएम सख्त, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी गौ आश्रय स्थलों की समीक्षा बैठक में दिए कई अहम निर्देश, भुगतान और व्यवस्थाओं में कोताही नहीं होगी बर्दाश्त

top-news

फर्रुखाबाद। निराश्रित गोवंशों के संरक्षण और गौ आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि गौशालाओं के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने गौशालाओं में गोवंशों की उपलब्धता, चारा, पेयजल, चिकित्सीय सुविधाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यदि गोवंशों की वास्तविक संख्या और अभिलेखों में दर्ज आंकड़ों में अंतर पाया गया तो संबंधित खंड विकास अधिकारी (बीडीओ), एडीओ पंचायत, पंचायत सचिव और गौ संरक्षण केंद्र प्रभारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


बैठक में जिलाधिकारी ने सहभागिता योजना के तहत गोपालकों के भुगतान समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भुगतान में अनावश्यक देरी होने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

इसके अलावा सभी गौशालाओं में चारा कटिंग मशीन उपलब्ध कराने, क्षेत्र पंचायत निधि से कैटल कैचर की व्यवस्था करने तथा गौ आश्रय स्थलों में छायादार एवं सहजन के पौधे लगाने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने वर्षा ऋतु को देखते हुए जल निकासी, साफ-सफाई और गोवंशों की शत-प्रतिशत ईयर टैगिंग समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने पर भी जोर दिया।

जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों, बीडीओ और नोडल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों की गौशालाओं का नियमित निरीक्षण करने और व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए।


पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

फर्रुखाबाद: गौशालाओं में लापरवाही पड़ी भारी जिलाधिकारी ने दी सीधी चेतावनी, अधिकारियों की बढ़ी धड़कनें

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *