आज की ताजा खबर

राम जन्मभूमि ट्रस्ट में कथित चढ़ावे की चोरी के मामले पर मंत्री रजनी तिवारी का बयान, निष्पक्ष जांच पर जताया भरोसा उन्नाव दौरे पर बोलीं- जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ होगी कार्रवाई

top-news

उन्नाव। अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि ट्रस्ट में कथित चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी ने कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्नाव दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में मंत्री रजनी तिवारी ने ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी पर विश्वास जताते हुए कहा कि उन्होंने लंबे समय से ट्रस्ट के लिए कार्य किया है और उनकी निष्ठा पर उन्हें भरोसा है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की सच्चाई जांच के बाद सामने आएगी।


जब उनसे इस प्रकरण में जिम्मेदारी तय करने और ट्रस्ट से जुड़े अन्य सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा और सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाएगी। मंत्री ने कहा कि जांच एजेंसियां पूरे मामले की पड़ताल कर रही हैं और तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

राम जन्मभूमि ट्रस्ट से जुड़े इस मामले की जांच फिलहाल जारी है। प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

 राम जन्मभूमि ट्रस्ट चढ़ावा चोरी: मंत्री रजनी तिवारी ने कोषाध्यक्ष का किया बचाव | Lok Bharti Digital

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *