आज की ताजा खबर

शव यात्रा में शामिल होने आए कन्नौज के युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत

top-news

फर्रुखाबाद।  कमालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार कोपड़ोसी जिला कन्नौज से शव यात्रा में शामिल होने जा रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। 
 जनपद कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज के ग्राम गढ़िया निवासी 45 वर्षीय श्याम प्रकाश राठौर सुबह   घर से बाइक से थाना शमशाबाद क्षेत्र की शव यात्रा में शामिल होने जा रहे थे। जब श्याम प्रकाश थाना कमालगंज के ग्राम रजीपुर के पास से गुजर रहे थे उसी समय किसी वाहन की जोरदार टक्कर लगने से वह झाड़ियों में जा गिरे ।

उनकी बाइक सड़क के किनारे पड़ी देखी गई। रामप्रकाश काफी देर तक झाड़ियां में घायल पड़े रहे, किसी राहगीर की सूचना पर खुदागंज चौकी इंचार्ज सुभाष कुमार मौके पर पहुंचे पुलिस ने श्याम प्रकाश को एंबुलेंस से सीएचसी कमालगंज भिजवाया।

डॉक्टर विकास पटेल ने श्याम प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। श्याम प्रकाश के पास मिली आईडी एवं मोबाइल फोन से परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। अस्पताल  पहुंचे परिवार की महिलाएं श्याम प्रकाश के शव को देखकर बुरी तरह बिलखती रही। दरोगा सुभाष चन्द्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *