आज की ताजा खबर

कुशीनगर में पत्रकार पर हमले के बाद मेडिकल रिपोर्ट पर उठे सवाल, भाजपा नेता ने डीएम को सौंपा ज्ञापन मेडिकल परीक्षण में अनियमितता का आरोप, जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं की जांच की मांग

top-news

कुशीनगर। पडरौना में एक पत्रकार पर हुए हमले के बाद मेडिकल परीक्षण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा नेता पप्पू पांडे ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मेडिकल रिपोर्ट में कथित अनियमितता की जांच कराने और जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है।

मामला पडरौना कोतवाली क्षेत्र के खिरकिया बाजार का है, जहां रविवार रात पत्रकार नंदलाल शर्मा पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि सिर में गंभीर चोटें होने के बावजूद मेडिकल परीक्षण में उनका समुचित उल्लेख नहीं किया गया, जिससे मामले में निष्पक्षता पर सवाल खड़े हुए हैं।

भाजपा नेता पप्पू पांडे ने जिलाधिकारी से मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि मेडिकल परीक्षण में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।


ज्ञापन में जिला अस्पताल की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए। इसमें आरोप लगाया गया कि रात्रि के समय चिकित्सकों की उपलब्धता, मरीजों के उपचार और रेफरल व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है। साथ ही अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई।

फिलहाल प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। अब जांच के बाद ही पूरे प्रकरण की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

कुशीनगर: पत्रकार पर जानलेवा हमला, मेडिकल रिपोर्ट में खेल? भाजपा नेता ने खोला मोर्चा

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *