आज की ताजा खबर

सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर कार्यक्रम आयोजित

top-news

अम्बेडकरनगर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत परिवहन विभाग द्वारा मंगलवार को विकास भवन सभागर में यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसमें एआरटीओ के साथ यातायात के नियमों को लेकर लोगों को जागरूक किया।अब इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।


उनके साथ सीडीओ आनंद शुक्ला, जिला विकास अधिकारी सविता सिंह, डीसी मनरेगा अनूप सिंह, एआरटीओ सतेंद्र कुमार भी मौजूद रहे,,कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा सखियों को सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनने की सीख दी। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि नारी शक्ति चाहे तो अपनी इच्छा शक्ति से सड़क सुरक्षा में महत्वपूर्ण भागीदारी निभा सकती है।इसके आलावा सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।इस मौके पर सीडीओ आनंद शुक्ला ने सभागार में मौजूद एनआरएलम की और बाल विकास पुष्टाहार की महिलाओ को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया।


https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *