आज की ताजा खबर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के 53वें जन्मदिन पर सपा नेताओं ने किया पौधरोपण

top-news

अम्बेडकरनगर।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के 53वें जन्मदिवस पर जलालपुर विधानसभा में  वृक्षारोपण अभियान के तहत दर्जनों गांवों में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के नेतृत्व में पौधे लगाए गए।प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अभिषेक सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य "प्रेम, दया और अपनापन" के संदेश के साथ पीड़ित, दुःखी एवं अपमानित परिवारों तक पहुंचकर उन्हें समाजवादी विचारधारा से जोड़ना है।मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र जलालपुर के भदोई, गणेशर, कासिमपुर कर्बला, करमैनी, भीखपुर, शिवपाल सहित दर्जनों गांवों में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पौधारोपण कर अखिलेश यादव के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।


डॉ. अभिषेक सिंह ने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार हैं। पेड़-पौधे वातावरण को शुद्ध रखने, प्रदूषण कम करने, वर्षा संतुलन बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि केवल पौधे लगाने तक ही सीमित न रहें, बल्कि उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें पेड़ बनने तक संरक्षित रखें।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *