आज की ताजा खबर

डीएम ने सीएम अभ्युदय योजना 2026-27 सत्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

top-news

अम्बेडकरनगर।जनपद में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना अंतर्गत सत्र 2026-27 हेतु जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में परिचय व प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन राजकीय इंजीनीयरिंग कॉलेज अंबेडकरनगर में किया गया।सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश परीक्षा के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों एवं अभ्युदय योजना से जुड़े सभी शिक्षकों द्वारा उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।


जिलाधिकारी द्वारा नवीन सत्र का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन कर किया गया। जिलाधिकारी द्वारा नवीन सत्र 2026-27 हेतु चयनित अभ्यर्थियों को सफलता मंत्र के साथ-साथ आगामी परीक्षा की तैयारी हेतु निरंतर अभ्यास, मानसिक संतुलन एवं आत्मविश्वास बनाए रखते हुए दृढ़ संकल्पित होकर परीक्षा की तैयारी करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान कर प्रेरित किया गया।

इस दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उपयुक्त एवं मानक पुस्तकों के चयन, अधिकाधिक मॉक टेस्ट हल करने का सुझाव भी दिया गया। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी उपस्थित रहें।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *