आज की ताजा खबर

कांग्रेस ने निकाला सदबुद्धि पदयात्रा जुलूस

top-news

जौनपुर । राममंदिर अयोध्या में हुई चंदा चोरी और चढ़ावे में बड़े पैमाने पर घपला किए जाने तथा सरकार द्वारा कथित तौर पर मुख्य आरोपियों को बचाये जाने के खिलाफ कांग्रेस पार्टी  के कार्यकर्ताओं ने शहर कांग्रेस कार्यालय सब्जी मंडी इंदिरा भवन से सद्भावना पुल के पास स्थित केरारवीर मंदिर तक सद्बुद्धि पद यात्रा जुलुस निकाल कर   मुख्य आरोपियों को जेल भेजे जाने की मांग की।


पदयात्रा समापन के बाद केरारवीर मंदिर परिसर में कांग्रेसियों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।   पदयात्रा को संबोधित करते हुए  पार्टी के जिलाध्यक्ष डा0 प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि आस्था के नाम पर भाजपा सरकार के संरक्षण में राममंदिर में जमकर लूटपाट हुई है, चंदा चोरी और चढ़ावे में घपला हिंदू धर्म और भगवान श्री राम के भक्तों की भावनाओं के साथ धोखा और खिलवाड़ है।

  शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि सरकार जानबूझकर मुख्य आरोपी चंपतराय बंसल, नृपेन्द्र मिश्रा, अनिल मिश्रा और गोपाल राव को बचा रही है। आरिफ खान ने आगे कहा कि जो राम को लाये थे उन्ही लोगों ने भगवान राम को लूट लिया। इस मौके पर कई दर्जन लोग मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *