आज की ताजा खबर

ग्रमीणों ने तैयार कर दिया है 7.80 लाख का पुल

top-news

जौनपुर।  मडियांहूँ क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बाद सुनवाई न होने पर ग्रामीणों को नदी के उस पार जाने में दिक्कत होती थी। उन्होंने इससे पहले ही समस्या के समाधान के लिए क्षेत्र में पुल बनवाने की मांग जनप्रतिनिधियों से की थी, लेकिन काफी समय तक जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो सभी ग्रामीणों ने खुद ही करीब 7.80 लाख का चंदा जुटाकर अपने लिए एक प्राईवेट पुल की व्यवस्था की।उन्होंने करीब 32 फीट लंबा लोहे का पुल तैयार करना शुरू किया है।


पुल के निमार्ण की विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आपकों बता दें कि आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि 2027 के चुनाव का बहिष्कार उन्होंने अभी से ही कर दिया है। मजदूरों की मदद से ग्रामीणों द्वारा बनाये जा रहे पुल का कार्य तेजी से बढ रहा है।पुल बनने के बाद जल्द ही ग्रामिणों को आने जाने की समस्या से छुटकारा मिलने वाला है। एक तरफ सरकार विकास का दावा करती है तो वहीं क्षेत्र में पुल बनवाने की मांग को लेकर भी पुल नहीं बनवाया गया है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *