आज की ताजा खबर

जैवलिन थ्रोअर रोहित ने बढ़ाया प्रदेश का मान

top-news

जौनपुर। मछलीशहर  क्षेत्र के ग्राम अदारी निवासी एवं विश्व के नंबर-2 जैवलिन थ्रोअर बने रोहित यादव की ऐतिहासिक उपलब्धि पर  पूर्व विधायक जगदीश सोनकर ने उनके आवास पहुंचकर माता-पिता से मुलाकात की । उन्होंने रोहित यादव के पिता सभाजीत यादव को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

घर पहुंचने पर उन्हें जानकारी मिली कि इस तरह सैकड़ो गोल्ड मेडल और पुरस्कार रोहित यादव को मिले हैं। जिसे उनके पिता ने एक टेबल पर सजा के रखा था। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के घर जाने के लिए खड़ंजा की भी रोड नहीं थी इस पर पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर ने जिला प्रशासन से बात की।  प्रदेश के पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर ने कहा कि रोहित यादव की यह सफलता केवल मछलीशहर  या जौनपुर जनपद की ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और देश के लिए गर्व का विषय है।


उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर रोहित ने विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाकर युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत का कार्य किया है। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं में खेलों के प्रति नया उत्साह और आत्मविश्वास पैदा होगा।  वहां पर काफी संख्या में लोग उनसे मिलने के लिए इकट्ठा हो गए ।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *