आज की ताजा खबर

जिला कारागार हरदोई का निरीक्षण, बंदियों को अधिकारों और प्ली-बार्गेनिंग की दी गई जानकारी

top-news

हरदोई। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई की अध्यक्ष श्रीमती रीता कौशिक के संरक्षण में मंगलवार को जिला कारागार हरदोई में निरीक्षण एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्मिता गोस्वामी ने कारागार का निरीक्षण कर बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों तथा प्ली-बार्गेनिंग की व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर बंदी, जो निजी अधिवक्ता नियुक्त करने में सक्षम नहीं हैं, वे कारागार अधीक्षक के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रार्थना पत्र देकर निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।


निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश ने बंदियों की समस्याएं सुनीं और जेल प्रशासन को उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। भीषण गर्मी को देखते हुए सभी बैरकों में पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल के लिए घड़े उपलब्ध कराने तथा पर्याप्त पंखों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर कारागार अधीक्षक अमन कुमार सिंह, जेलर योगेश कुमार, डिप्टी जेलर अमर कुमार सिंह, अलका, अनीश यादव, नरेश चन्द्र, सुखलाल, लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार मिश्रा, देवेन्द्र कुमार सिंह, अजय त्रिपाठी, मुकुल शुक्ला तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक अभिषेक अवस्थी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *