आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
स्व. ठाकुर धर्मगज सिंह सोमवंशी की प्रतिमा का अनावरण, वृद्धाश्रम का उद्घाटन
- दैनिक लोक भारती
- 07 Jul, 2026
हरदोई। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने मंगलवार को ग्राम बाबूपुर कचनारी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जननायक समाज के मार्गदर्शक एवं पूर्व सांसद-विधायक स्वर्गीय ठाकुर धर्मगज सिंह सोमवंशी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर "अपना घर" वृद्धाश्रम का उद्घाटन भी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन देशराज सेवा संस्थान, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधरोपण से हुई। मंत्री जयवीर सिंह ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने भी पौधरोपण किया।
इस दौरान आयोजित जनसभा में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का ऑनलाइन संबोधन प्रसारित किया गया। उन्होंने स्वर्गीय ठाकुर धर्मगज सिंह सोमवंशी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने वृद्धाश्रम के उद्घाटन और प्रतिमा अनावरण को समाज सेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि स्व. धर्मगज सिंह का राजनीतिक जीवन सेवा, समर्पण और जनकल्याण का प्रतीक था। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बुजुर्गों के सम्मान, सनातन संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक मूल्यों को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।
कार्यक्रम को सांसद जय प्रकाश रावत, विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू और विधायक श्याम प्रकाश ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक बाजपेई, संबंधित अधिकारी एवं बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







