आज की ताजा खबर

सी.एस.एन.पी.जी. कॉलेज में आज पौध भंडारा, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को मिलेगा नया संबल

top-news

हरदोई। वन महोत्सव के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रहलाद नगरी जनकल्याण समिति द्वारा मंगलवार को सी.एस.एन.पी.जी. कॉलेज परिसर में पौध भंडारा का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा और 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना, हरित वातावरण का निर्माण करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों, विद्यार्थियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों को निःशुल्क पौधों का वितरण भी किया जाएगा।


प्रहलाद नगरी जनकल्याण समिति ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी मां के नाम एक पौधा अवश्य लगाएं और प्रकृति संरक्षण के इस जन अभियान को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। समिति का मानना है कि प्रत्येक व्यक्ति यदि एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *