आज की ताजा खबर

सड़क टूटकर गड्ढे में तब्दील, बरसात ने बढ़ाई राहगीरों की परेशानी

top-news

घुघली, महराजगंज I घुघली क्षेत्र के सुभाष चौक–बैकुंठी मुख्य मार्ग पर सुभाष चौक से करीब दो सौ मीटर आगे सड़क पूरी तरह टूटकर बड़े गड्ढे में तब्दील हो गई है। बरसात के कारण गड्ढे में पानी भर जाने से उसकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे राहगीरों और स्कूली छात्रों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय  प्रदीप मालवीय, विष्णु जायसवाल, दिलीप मद्धेशिया और रौनक समेत अन्य ने बताया कि यह मार्ग बैकुंठी धाम स्थल ,तिलकवनिया, अहिरौली सहित कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। सड़क की ऊपरी परत पूरी तरह उखड़ चुकी है और गिट्टियां बिखर जाने से वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाई हो रही है।


ग्रामीणों के अनुसार, गड्ढे और खराब सड़क के कारण कई राहगीर गिरकर चोटिल हो चुके हैं। वहीं बरसात में गड्ढे में पानी भर जाने से उसकी गहराई दिखाई नहीं देती, जिसके चलते कई स्कूली छात्र भी अनजाने में उसमें गिरकर घायल हो चुके हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर प्रशासन से इसकी शिकायत कई बार की जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। संबंधित विभाग से सड़क शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का समाधान हो सके।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *