आज की ताजा खबर

अध्यक्ष प्रतिनिधि ने जॉब्स कंप्यूटर इंग्लिश स्पोकन सेंटर में 24 विद्यार्थियों को वितरित किए गए कंप्यूटर सेट

top-news

कुशीनगर । पडरौना नगर के सुभाष चौक स्थित ओमकार वाटिका कॉलोनी में संचालित जॉब्स कंप्यूटर इंग्लिश स्पोकन सेंटर में विद्यार्थियों के तकनीकी एवं शैक्षणिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कंप्यूटर सेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मनीष "बुलबुल" जायसवाल रहे। उनके करकमलों द्वारा संस्था की ओर से कुल 24 विद्यार्थियों को कंप्यूटर सेट वितरित किए गए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर शिक्षा समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

तकनीकी ज्ञान युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करता है। श्री जायसवाल ने संस्था द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को संसाधन उपलब्ध कराना उनके भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने तथा तकनीकी शिक्षा का भरपूर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। संस्थान के संचालक श्री वीरेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि  का स्वागत किया तथा संस्था की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी।

इस अवसर पर अमित शर्मा दीपक सिंह हरिओम सिंह अभिषेक कुमार संजीत मनीष कुमार यादव सुमित दीक्षित आदर्श दीक्षित वैष्णवी जायसवाल अमित राय नंदिनी राव अनूप गोंड आकाश पाण्डेय प्रमोद यादव श्याम टिबरेवाल मंथन सिंह काशी राजभर सहित विद्यार्थियोंके अभिभावकों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *