आज की ताजा खबर

जंगल बकुलाहा के बेलवानिया टोला में अग्निकांड पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित

top-news

पडरौना कुशीनगर। नगर पालिका परिषद पडरौना अंतर्गत जंगल बकुलहा के बेलवनिया टोला में आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही नपाप पडरौना के अध्यक्ष प्रतिनिधि  मनीष "बुलबुल" जायसवाल मौके पर पहुंचे और अग्निकांड से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

इस दौरान श्री जायसवाल ने पीड़ित परिवारों गोरख प्रसाद,  ओमप्रकाश प्रसाद, अवधेश प्रसाद व गोलू प्रसाद को राहत सामग्री वितरित कर उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा रहना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

श्री जायसवाल ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर अग्निपीड़ित परिवारों को अति शीघ्र राशन सामग्री एवं आवास योजना का लाभ उपलब्ध कराने को कहा । उन्होंने अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई करते हुए शासन द्वारा मिलने वाली सभी सुविधाएं पीड़ितों तक पहुंचाने का अनुरोध किया।उन्होंने कहा कि जनसेवा ही हमारा संकल्प है और किसी भी आपदा की स्थिति में जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए हम सदैव तत्पर रहेंगे। उनके साथ सभासद प्रतिनिधि सोनू कुशवाहा सर्वेश जायसवाल अंकित टीब्रेवाल आकाश वर्मा अनूप गौड़ मंथन सिंह काशी राजभर सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *