आज की ताजा खबर

उप मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर विधायक राजीव कुमार सिंह ने तैयारियों का जायजा

top-news

बदायूं। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रस्तावित 10 जुलाई 2026  ब्लॉक समरेर विधानसभा दातागंज में कार्यक्रम के मद्देनजर बुधवार को सभा स्थल का निरीक्षण किया गया और तैयारियों का जायजा लिया गया।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम को सफल और सुव्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख समरेर धीरज सक्सेना, ब्लॉक प्रमुख दातागंज कुँवर अतेंद्र विक्रम सिंह, ब्लॉक प्रमुख उसावां दिनेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख म्याऊँ के.सी. शाक्य, नगर पालिका परिषद दातागंज के चेयरमैन अनूप गुप्ता, मंडल अध्यक्ष समरेर सुरेंद्र गुर्जर, विकास खंड समरेर के प्रधानगण एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित परियोजना निदेशक/जिला ग्राम्य विकास अधिकारी, बदायूं, उपजिलाधिकारी दातागंज, खंड विकास अधिकारी समरेर, क्षेत्राधिकारी दातागंज, थानाध्यक्ष दातागंज और अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *