आज की ताजा खबर

चित्रकूट में सीएम योगी ने की कामदगिरि परिक्रमा, भगवान कामतानाथ के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना

top-news

तपोभूमि चित्रकूट में धार्मिक अनुष्ठानों में हुए शामिल, संतों से लिया आशीर्वाद 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत किया पौधरोपण, बच्चों से मिलकर बांटी टॉफियां

चित्रकूट। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय चित्रकूट दौरे के दूसरे दिन प्रभु श्रीराम की तपोस्थली में भगवान कामतानाथ के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने कामदगिरि की परिक्रमा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न धार्मिक स्थलों पर संतों से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने परिक्रमा की शुरुआत बरहा हनुमान मंदिर से की। इसके बाद उन्होंने रघुवर किशोर मंदिर, राम मोहल्ला, प्रथम मुखारविंद और भारत मिलाप मंदिर में दर्शन-पूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित महाआरती में शामिल होने के बाद संतों ने उन्हें रामनामी अंगवस्त्र और कामदगिरि का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया।


धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान मुख्यमंत्री ने परिक्रमा मार्ग में मौजूद बच्चों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और उन्हें टॉफियां व चॉकलेट वितरित कर प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने गौवंश और बंदरों को अपने हाथों से चना-गुड़ खिलाकर जीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश भी दिया।


परिक्रमा के बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत हरिशंकरी का पौधा रोपित किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। इसके बाद उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और बांदा के लिए रवाना होने से पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, संत समाज और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। चित्रकूट प्रवास के माध्यम से धार्मिक आस्था, पर्यावरण संरक्षण और जनसंपर्क से जुड़े कार्यक्रमों को विशेष महत्व दिया गया।


पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

चित्रकूट: कामदगिरि परिक्रमा कर सीएम योगी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना संतों के साथ किया पूजन

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *