आज की ताजा खबर

उन्नाव में पोनी रोड चौड़ीकरण पर विवाद, 9 मीटर के नोटिस के बीच सदर विधायक ने 8 मीटर तक निर्माण का दिया आश्वासन,PWD के नोटिस से दुकानदारों और स्थानीय लोगों में बढ़ी चिंता, मकान-दुकान टूटने का सता रहा था डर

top-news

उन्नाव | उन्नाव के शुक्लागंज स्थित पोनी रोड पर प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण को लेकर स्थानीय लोगों और व्यापारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा 9 मीटर चौड़ीकरण संबंधी नोटिस जारी किए जाने के बाद प्रभावित परिवारों में चिंता बढ़ गई थी। मामले की जानकारी मिलने पर सदर विधायक पंकज गुप्ता मौके पर पहुंचे और लोगों से संवाद कर उन्हें आश्वस्त किया।

PWD द्वारा पोनी रोड पर स्थित कई मकानों और दुकानों पर 9 मीटर चौड़ीकरण के नोटिस चस्पा किए गए हैं। नोटिस मिलने के बाद स्थानीय व्यापारियों और मकान मालिकों में अपनी संपत्ति के प्रभावित होने की आशंका को लेकर चिंता बढ़ गई। कई लोगों ने इस संबंध में जनप्रतिनिधियों से हस्तक्षेप की मांग की।


मौके पर पहुंचे सदर विधायक पंकज गुप्ता ने प्रभावित लोगों और व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के लिए 8 मीटर चौड़ाई पर्याप्त है और इसी सीमा तक कार्य कराया जाएगा। विधायक ने लोगों को भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों के दौरान किसी भी नागरिक के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

विधायक के आश्वासन के बाद स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने राहत की सांस ली। हालांकि, क्षेत्र में अब भी PWD द्वारा लगाए गए 9 मीटर चौड़ीकरण संबंधी नोटिस लगे हुए हैं। ऐसे में प्रभावित लोग अब विभाग की ओर से जारी होने वाले अंतिम आदेश का इंतजार कर रहे हैं, ताकि स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सके।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

उन्नाव: पोनी रोड चौड़ीकरण पर मचा घमासान! 9 मीटर के नोटिस पर विधायक पंकज गुप्ता ने दिया बड़ा आश्वासन

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *