आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
कानपुर में नशे के कारोबार के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, विरोध करने पर आरोपी ने किया पथराव; पुलिस ने संभाला मोर्चा
- दैनिक लोक भारती
- 09 Jul, 2026
नवाबगंज क्षेत्र में महिलाओं और स्थानीय लोगों ने नशे की बिक्री के खिलाफ किया प्रदर्शन
पथराव की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, आरोपी की पहचान कर कानूनी कार्रवाई शुरू
कानपुर | कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की कथित बिक्री के विरोध में स्थानीय लोगों और महिलाओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब विरोध का सामना कर रहे आरोपी पर प्रदर्शनकारियों ने पथराव करने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से एक युवक द्वारा मादक पदार्थों की बिक्री की जा रही थी। कई बार विरोध के बावजूद गतिविधियां बंद नहीं हुईं, जिससे मोहल्ले के लोगों में आक्रोश बढ़ता गया। बुधवार को जब महिलाओं और स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने कथित रूप से ईंट-पत्थर फेंक दिए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना के बाद बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया।
सूचना पर पहुंची नवाबगंज पुलिस ने हालात को शांत कराया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान कर ली गई है और पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में पुलिस बल भी तैनात किया गया है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।
पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे
कानपुर: नवाबगंज में नशे के खिलाफ महिलाओं का 'महा-हंगामा', आरोपी ने घर पर बरसाए ईंट-पत्थर
LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







