आज की ताजा खबर

जोन-5 में चला सघन अतिक्रमण विरोधी अभियान

top-news

लखनऊ। लगातार बढ़ते अतिक्रमण एवं यातायात अवरोधों को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को विशेष अतिक्रमण विरोधी अभियान नगर निगम लखनऊ ने चलाया।
जोन 5 की टीम ने आलमबाग चौराहे से एलडीए मार्केट, बालाजी ढाबा होते हुए आलमबाग बस अड्डे, टेढ़ी पुलिया से मवैया मेट्रो स्टेशन तक दोनों पटरियों पर अभियान चलाया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों द्वारा लगाए गए ठेले, ठेलियां, खुमचे, गुमटियां एवं काउंटर हटाए गए। अभियान के दौरान कुल 10 ठेले, 4 गुमटियां एवं 6 काउंटर हटाए गए।
इसके अतिरिक्त एक लोहे का स्टैंड, 8 टायर तथा 1 लकड़ी की मेज जब्त की गई। नगर निगम की ओर से अतिक्रमणकारियों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी भी दी गई।
अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ स्वच्छता अभियान के तहत गंदगी फैलाने एवं प्रतिबंधित पॉलीथीन के उपयोग के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान संबंधित व्यक्तियों से 1,000 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।
यह विशेष अभियान जोनल अधिकारी जोन-5 विनीत कुमार सिंह के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान में कर अधीक्षक  सभाजीत सिंह, जोनल सेनेटरी अधिकारी सचिन सक्सेना, राजस्व निरीक्षक श्रीमती रुचि यादव, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सुभाष चौधरी, प्रवर्तन दल-296 तथा पुलिस बल के जवानों ने सहभागिता की।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *