आज की ताजा खबर

पीलीभीत पालिका बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला: चुंगी माल गोदाम भवन के जीर्णोद्धार समेत कई प्रस्तावों पर लगी मुहर

top-news


 पीलीभीत।नगर पालिका परिषद, पीलीभीत के टाउन हॉल में पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल की अध्यक्षता और अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार की मौजूदगी में आयोजित बोर्ड बैठक में शहर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
बैठक का सबसे प्रमुख फैसला चुंगी माल गोदाम स्थित उपेक्षित पालिका भवन का जीर्णोद्धार कराने का रहा। सभासद विपिन गंगवार के प्रस्ताव पर बोर्ड ने इस भवन को पुनः कब्जे में लेकर व्यापारिक व सामाजिक आयोजनों के लिए आधुनिक रूप से विकसित करने की मंजूरी दी। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए सभासद निर्मल सिंह की मांग पर गांधी स्टेडियम रोड से गौहनिया रेलवे क्रॉसिंग तक नाले से अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया गया।
वहीं, सभासद अनस अंसारी के सुझाव पर बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के गृहकर की मॉनिटरिंग और रामस्वरूप पार्क के फड़ विक्रेताओं को व्यवस्थित कर शुल्क वसूलने पर सहमति बनी, जिससे राजस्व में वृद्धि होगी। डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए पालिका की आधिकारिक वेबसाइट विकसित करने का प्रस्ताव भी पास हुआ, जिससे नागरिक जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और ऑनलाइन शिकायत जैसी सुविधाएं पा सकेंगे। इसके अलावा अचल संपत्तियों के पुनः आवंटन का निर्णय भी लिया गया।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष व सभासद गोकुल प्रसाद मौर्य, साकेत सक्सेना, वतनदीप मिश्रा, शरीफ अंसारी, इकबाल हजरत, सुनीता सिंह, राशिद हुसैन, जाहिदा बी, शबनम, पुष्पा उपाध्याय व रत्ना शुक्ला समेत कई सभासद मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *