आज की ताजा खबर

खबर छपी तो टूटीं जिम्मेदारों की नींद, स्वच्छ हुआ मार्ग

top-news

हलियापुर, सुलतानपुर।विकास खंड बल्दीराय की ग्राम पंचायत रैंचा के पूरेनरेश पांडेय गांव में सड़क पर जलभराव, कीचड़ और गंदगी की समस्या को लेकर समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। संबंधित विभाग द्वारा सड़क पर जमा कीचड़ और गंदगी को हटाकर मार्ग को आवागमन के लिए सुगम बनाने का कार्य कराया गया।
गौरतलब है कि गांव की मुख्य सड़क पर लंबे समय से जलभराव और गंदगी के कारण ग्रामीणों, स्कूली बच्चों तथा राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने आशंका जताई थी कि समय रहते सफाई और जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने पर संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ सकता है। उक्त समस्या को लोकभारती समाचार पत्र ने गुरूवार के अंक में स्वच्छता अभियान को झुठला रहा रैंचा मार्ग षीर्षक से समाचार प्रकाषित तो जिम्मेदारों की नींद टूट गई। इस संबंध में जानकारी करने पर एडीओ पंचायत दयावंत सिंह ने बताया कि मौके की जांच कराकर रास्ते की सफाई करा दी गई है तथा कुछ लोग रास्ते के किनारे घूर लगाये है जिससे बारिश में कीचड़ बहकर रास्ते पर आ जाता है उन्हें रास्ते से दूर घूर लगाने के लिए कह दिया गया है जिससे रास्ते की साफ सफाई हमेशा बनी रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *