आज की ताजा खबर

भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मेरा बूथ, सबसे मजबूत का दिया मंत्र

top-news

शाहजहांपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से 135नगर विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन (डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम) गांधी भवन में आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुआ।सम्मेलन में भाजपा प्रदेश मंत्री सुभाषिनी जायसवाल मुख्य अतिथि और विधान परिषद सदस्य हरि सिंह ढिल्लो विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में बूथ अध्यक्षों, मंडल पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन महानगर उपाध्यक्ष अभिषेक यादव और महानगर महामंत्री अंशुल चौहान ने किया।मुख्य अतिथि सुभाषिनी जायसवाल ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का अभियान है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। एमएलसी हरि सिंह ढिल्लो ने कहा कि चुनाव में जीत बूथ स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिलती है।महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने कहा कि मजबूत बूथ संगठन ही चुनावी सफलता की कुंजी है। वहीं मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और बूथ अध्यक्ष हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मेरा बूथ, सबसे मजबूत के संकल्प के साथ प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों को संगठनात्मक दायित्व, सदस्यता अभियान, मतदाता संपर्क, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार का डिजिटल प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष के.सी. मिश्रा, विधानसभा प्रभारी डॉ. सुधीर गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक आशीष शुक्ला, महापौर अर्चना वर्मा, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डीपीएस राठौर सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। सम्मेलन का समापन भारत माता की जय, वंदे मातरम् और मेरा बूथ, सबसे मजबूत के नारों के साथ हुआ।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *