आज की ताजा खबर

महराजगंज में महिला मजदूर की सिर कूचकर हत्या, दो लोग हिरासत में

top-news

महराजगंज में घर के बाहर सो रही महिला मजदूर की सिर कूचकर हत्या, दो लोग हिरासत में

श्यामदेउरवा क्षेत्र में वारदात से फैली सनसनी, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

महराजगंज |उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक महिला मजदूर की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कुड़वा उर्फ मुरकटिया टोला लंगड़ी गांव में घर के बाहर चारपाई पर सो रही 40 वर्षीय महिला का सिर कूचकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।

सुबह परिजनों ने देखा खून से लथपथ शव

मृतका की पहचान रुखमणी देवी (40) के रूप में हुई है, जो मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं। बताया जा रहा है कि वह रोज की तरह गुरुवार रात घर के बाहर चारपाई पर सोई थीं।

शुक्रवार सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो उन्होंने रुखमणी देवी का खून से लथपथ शव देखा। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।


फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर अंकुर गौतम, श्यामदेउरवा थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फिंगरप्रिंट सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दो लोग हिरासत में, हर पहलू से जांच

पुलिस ने मामले में संलिप्तता की आशंका के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हत्या के कारणों और आरोपियों की भूमिका की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है।

प्रभारी थानाध्यक्ष के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी, जिसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे 

https://youtu.be/Ud7UI4zoRM0

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *