आज की ताजा खबर

जिविसेप्रा के सचिव ने किया कसया में स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण

top-news

कुशीनगर। शुक्रवार को जिलाजज जनपद व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के अध्यक्ष संजीव कुमार त्यागी के निर्देशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जिविसेप्रा के सचिव भुवन द्वारा जिले के कसया में स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वहा की व्यवस्थाओ के बारे में जाना।


सचिव ने वृद्धाश्रम में रह रहे व्यक्तियों से बात कर उनके बारे में जाना व उनकी समस्याओं को सुना व समझा। वृद्धाश्रम की प्रबन्धक रजू राजा ने वृद्धाश्रम में रह रहे व्यक्तियों के बारे में विस्तार से बताया।

सचिव ने वृद्धाश्रम में रह रहे सभी वृद्धजनों से कहा कि उनको राज्य सरकार के द्वारा दिये जा रहे वृद्धा पेंशन का लाभ लेना चाहिये।

सचिव ने बताया कि मेरे द्वारा प्रत्येक माह निरीक्षण किया जाना है तथा वृद्धाश्रम की प्रबन्धक रज्जू राजा को निर्देशित किया कि वृद्धाश्रम में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिये।

बरसात के मौसम में संक्रामक रोगों के प्रसार की आशंका के दृष्टिगत आवश्यक एहतियात बरतने हेतु निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को दिये जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जाँच की गई तथा जाँचोपरान्त गुणवत्ता सही पायी गई।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *