आज की ताजा खबर

स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर 41 छात्र-छात्राओं का परीक्षण ‎स्वास्थ्य जांच

top-news

‎तमकुही सीएचसी की टीम ने भरत लघु माध्यमिक विद्यालय पगरा पड़री में किया स्वास्थ्य परीक्षण 

विभिन्न बीमारियों से ग्रसित विद्यार्थियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज किया गया रेफर

‎राजापाकड कुशीनगर। मानसून के दौरान बच्चों में होने वाली मौसमी बीमारियों और संक्रमण को देखते हुए तमकुही विकासखंड के भरत लघु माध्यमिक विद्यालय पगरा पड़री में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत तमकुही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकल टीम ने विद्यालय के कुल 41 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

इस दौरान विद्यार्थियों में बुखार, सर्दी-जुकाम, त्वचा संबंधी समस्या सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की जांच की गई। विभिन्न बीमारियों से ग्रसित पाए गए विद्यार्थियों को बेहतर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज रेफर किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण तमकुही सीएचसी के मेडिकल आफिसर डा. मधुसूदन मिश्र और अशोक कुशवाहा ने किया।


‎मेडिकल आफिसर डा. मधुसूदन मिश्र ने कहा कि मानसून के दौरान जलभराव, दूषित पानी और मौसम में बदलाव के कारण बच्चों में संक्रमण व मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों की स्वच्छता, खानपान और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

बुखार, लगातार खांसी, उल्टी-दस्त या त्वचा संबंधी समस्या होने पर बच्चों का समय से चिकित्सकीय परीक्षण कराना जरूरी है। प्रभारी प्रधानाध्यापक फतेहबहादुर कुशवाहा ने कहा कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच से बीमारियों की समय से पहचान हो जाती है। विद्यालय स्तर पर बच्चों को स्वच्छता, साफ पानी पीने और मानसून में सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

इस दौरान मनीष राय, मृत्युंजय कुमार पाण्डेय, चन्दन यादव, ज्योति शुक्ला, मुनरी देवी और लिलावती देवी आदि मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *