आज की ताजा खबर

जिपंस के अनशन पर बैठने की चेतावनी के बाद अनशन के पूर्व ही समस्या के समाधान में जुटे कर्मचारी

top-news

खड्डा कुशीनगर। जनपद के खड्डा ब्लाक अंतर्गत एक गांव में बिजली समस्या को लेकर जिला पंचायत सदस्य द्वारा अनशन पर बैठने की चेतावनी देने के बाद अगले दिन गुरुवार को अनशन पर बैठने से पहले बिजली विभाग ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए जर्जर तार व खंभों की मरम्मत कार्य करना शुभ कर दिया।

बीते दिन बुधवार को ग्रामीणों और जिला पंचायत सदस्य विश्वविजय सिंह ने प्रदर्शन कर विरोध जताया था। उन्होंने कहा था कि क्षेत्र के गडहीया बसन्तपुर और टोला झझवा में वर्षों से जर्जर तार और कुछ क्षतिग्रस्त खंभों कारण उपभोक्ताओं समस्या झेलनी पड़ रही थी।


बार बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। रात के अंधेरे में जर्जर तार टुटकर गिर जाता है, जिससे लोगों में खतरा का भय बना हुआ है। बरसात और आंधी तुफान के मौसम में बाहर जानवरों का भी खतरा बना हुआ है। इस गांव में कुल सौ से ज्यादा उपभोक्ता जुड़े हैं।

इस गांव की आपूर्ति खजुरी और कोटवा फीडर से आपूर्ति होती है।‌ इस अवसर पर नेबुआ नौरंगिया थाना पुलिस के एस‌आई संदीप व अन्य पुलिसकर्मी तथा खड्डा वार्ड नंबर नौ के जिला पंचायत सदस्य विश्वविजय सिंह, व गांव के हसनैन कासीम, पीटू, नूर आलम, अनुराग राव, अमित राव, आर्यवीर राव, धर्मेंद्र प्रसाद, आशीक अली, आदि ग्रामीण प्रदर्शनकारी मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *