आज की ताजा खबर

जन्मदिन को बनाया सेवा और पर्यावरण संरक्षण का उत्सव, मुलायम यादव ने किया पौधारोपण

top-news

कसया कुशीनगर। वर्तमान समय में जहा जन्मदिन का उत्सव अक्सर दिखावे और आडंबर के साथ मनाया जाता है, वहीं युवा समाजसेवी मुलायम यादव ने अपने जन्मदिवस को सेवा, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के नाम समर्पित कर समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों में पहुँचकर बच्चों के साथ 11 पौधों का पौधारोपण किया और उन्हें पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के आधार हैं तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।पौधारोपण के बाद मुलायम यादव ने विद्यालय के बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल सहित अन्य स्टेशनरी सामग्री वितरित की।


बच्चों ने खुशी-खुशी उनका जन्मदिन मनाया और उनके इस स्नेहपूर्ण व्यवहार के लिए आभार व्यक्त किया। विद्यालय परिसर में बच्चों के चेहरों पर उत्साह और प्रसन्नता साफ दिखाई दी। शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय मुलायम यादव लंबे समय से शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यों में अपनी सहभागिता निभाते रहे हैं। उनका मानना है कि समाज की वास्तविक सेवा तभी संभव है जब हम अपने विशेष अवसरों को जरूरतमंदों की खुशियों से जोड़ें।

इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने उनके इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिन पर पौधारोपण और समाजसेवा का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

ग्रामीणों एवं अभिभावकों ने भी उनके इस कार्य की प्रशंसा करते हुए इसे युवाओं के लिए अनुकरणीय पहल बताया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने मुलायम यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *