आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर एक की मौत, दूसरे बाइक वाले की हालत गंभीर
- दैनिक लोक भारती
- 24 Jul, 2026
कसया,कुशीनगर। जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एनएच-28 मधुरिया चौहान पट्टी गांव के समीप बुधवार की देर रात में अज्ञात ट्रक ने दो बाइको में टक्कर मार दी, जिससे एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई, तो वहीं दूसरे बाइक का सवार बुरी तरह घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात प्रदीप कुशवाहा (45) वर्ष पुत्र सुरेन्द्र कुशवाहा निवासी सरैया महंथ पट्टी, थाना तुर्कपट्टी, कुशीनगर अपनी बाइक से फाजिलनगर नगर की तरफ से घर आ रहे थे। वहीं दूसरा बाइक सवार इसहाक आलम पुत्र असगर अली (26) वर्ष, निवासी वीर सावकर नगर (सबया),थाना कसया अपनी बाइक से फाजिलनगर से घर आरहे थे।
दोनों बाइक आगे पीछे अभी चौहान पट्टी गांव के समीप पहुंचे ही थे,कि एक अज्ञात ट्रक ने ओवर टेक करने के दौरान मृतक प्रदीप कुशवाहा की बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे आगे चल रहे इसहाक आलम की बाइक में जोरदार टक्कर बाइक बाइक में हो गई।
प्रत्यदर्शीयो के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि मृतक बाइक समेत बीच सड़क पर जा गिरा तो वहीं दूसरा बाइक सवार दक्षिण दिशा में सड़क के नीचे मार्ग पर रखें सीमेंटेड बेंच पर जा टकराया। दुर्घटना क़ो देख मौके पर जुटे स्थानीय लोगो ने पुलिस क़ो सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों क़ो स्थानीय लोगो की मदद से सीएचसी फाजिलनगर भिजवाया,जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रदीप क़ो मृत घोषित कर दिया, तो वहीं गंभीर रूप से दूसरे घायल क़ो कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार घायल इसहाक का इलाज गोरखपुर में चल रहा हैं, जिसकी हालत नाजुक बनी हुईं है। ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव क़ो पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा जाँच कार्रवाई में जुटी हुईं है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







