आज की ताजा खबर

दुदही में खुला सिद्धि विनायक इलेक्ट्रिक स्कूटर शोरूम, क्षेत्रवासियों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

top-news

दुदही, कुशीनगर। नगर पंचायत दुदही विकास की नई दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में नगर में सिद्धि विनायक इलेक्ट्रिक स्कूटर शोरूम का शुभारंभ किया गया। शोरूम खुलने से अब दुदही व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने और उससे संबंधित सेवाओं के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

शोरूम के प्रोपराइटर प्रहलाद मद्धेशिया ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से इलेक्ट्रिक स्कूटर शोरूम की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब स्थानीय स्तर पर यह सुविधा उपलब्ध होने से लोगों का समय और धन दोनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि पहले ग्राहकों को लगभग 20 किलोमीटर दूर जाकर वाहन खरीदना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें सभी सुविधाएं दुदही में ही मिलेंगी। शोरूम खुलने से क्षेत्र के लोगों और व्यापारियों में खुशी का माहौल है।


वहीं, सिद्धि विनायक स्वीट्स एवं इलेक्ट्रिक स्कूटर शोरूम के सह-प्रोपराइटर दुर्गेश कुमार मद्धेशिया ने कहा कि ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता, विश्वसनीय सेवा और संतोषजनक सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिक्री के साथ-साथ बेहतर आफ्टर-सेल्स सर्विस भी ग्राहकों को प्रदान की जाएगी। क्षेत्रवासियों ने दुदही में इलेक्ट्रिक स्कूटर शोरूम की स्थापना का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास और आधुनिक सुविधाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *