आज की ताजा खबर

कबिरहा गाँव में एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम का आयोजन

top-news

अंबेडकरनगर।विकास खंड जहांगीरगंज अंतर्गत ग्राम कबिरहा में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आम के पौधों का वितरण किया गया।कार्यक्रम का आयोजन महारानी दुर्गावती सेवा सदन धर्मार्थ ट्रस्ट के संस्थापक एवं प्रबंधक रामू गोंड के नेतृत्व में किया गया।


इस अवसर पर स्वर्गीय राम आधार विश्वकर्मा की स्मृति में आम का पौधा रोपित एवं वितरित किया गया।कार्यक्रम में लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प भी दिलाया गया।इस अवसर पर रामू गोंड, लक्ष्मीकांत गोंड, सत्य प्रकाश विश्वकर्मा, कमलेश विश्वकर्मा, कैलाश विश्वकर्मा, हरिश्चंद्र विश्वकर्मा एवं रामफेर विश्वकर्मा सहित गांव के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण को सुरक्षित रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। ग्रामीणों ने भी इस अभियान की सराहना करते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *