आज की ताजा खबर

एण्टी रोमियो मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत प्रभावी कार्यवाही

top-news

कुशीनगर। जनपद थाना कप्तानगंज पुलिस अधीक्षक केशव कुमार  के निर्देशन में एडीएम सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया डा0 अजय कुमार सिंह के  नेतृत्व में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सुनिश्चित करने तथा विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से संचालित एण्टी रोमियो मिशन शक्ति फेज-5.0 द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा विशेष कार्यवाही की गयी। कार्यवाही के दौरान विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों, बस स्टैंड एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग एवं भ्रमण किया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई तथा महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत सतर्क निगरानी रखी गई।


साथ ही अभियान के दौरान छात्राओं एवं महिलाओं को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, वूमेंन पावर हेल्पलाई नं0-1090, आपातकालीन डायल- 112,181, 1930,102,108 तथा थाना स्थानीय पर संचालित महिला सुरक्षा केंद्र महिला हेल्प डेस्क, बाल विवाह निषेध एवं वर्तमान में हो रहे महिलाओं से संबंधित अपराधों के बारे में जागरूक किया गया और साइबर फ्रॉड के संबंध में बताया गया, डिजिटल अरेस्टिंग की भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया गया, ओटीपी न बताने और ऑनलाइन पेमेंट से बचने की हिदायत भी दी है।

महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र के कार्योंके बारे में जानकारी दी गयी एवं महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारेमें भी जागरूक किया गया।

कार्यवाही के दौरान जेपी इण्टर कालेज कस्बा कप्तानगंज से संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया गया तथा यातायात नियमों के उल्लंघन एवं संदिग्ध परिस्थितियों में पाए जाने पर 04 वाहनों को सीज किया गया, तथा 02 लोगों सत्यम पुत्र लक्ष्मण निवासी खोटही बनकट थाना रामकोला कुशीनगर व विद्यासागर पुत्र दिनेश सिंह निवासी हरखी थाना पुरैना महराजगंज को मौके पर चेतावनी देते हुए माफीनामा लिया गया।  गिरफ्तार व्यक्तियों के विरूद्ध अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस अवसर थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार राय उ0नि0 कुलदीप मौर्य का0 विनय सिंह कुशवाहा रि0का0 दिव्य तिवारी 

म0का0 संजना आनन्द,ममता भारती व सोमी अग्रहरी थाना कप्तानगंज कुशीनगर मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *