आज की ताजा खबर

आगामी त्यौहारों को लेकर आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक

top-news

कुड़वार सुल्तानपुर।आगामी त्यौहारों को लेकर स्थानीय थाना परिसर में पीस कमेटी बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में उपस्थित कार्यक्रमों के आयोजकों को शासन की गाइड लाइन से अवगत कराया गया।

 शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव की अध्यक्षता में शांति सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई।बैठक में आगामी त्यौहारों कांवड़ यात्रा,सावन सोमवार,रक्षा बंधन,बारावफात,चेहल्लुम को आयोजन को लेकर चर्चा हुई।


आगामी 09 अगस्त को कुड़वार कस्बे से निकलने वाली कांवड़ यात्रा के आयोजक को प्रभारी निरीक्षक ने डीजे के लिए परमिशन लेने का निर्देश दिया।

साथ ही अन्य त्योहारों को लेकर चर्चा हुई कि जिन दिनों में स्थानीय कस्बों में भीड़ रहेंगी।उस दिन रूट परिवर्तित करके हलियापुर कुड़वार मार्ग संचालित किया जाएगा।

साथ ही डी जे संचालकों को निर्देश दिया कि जो भी कांवड़ यात्रा में बुकिंग हो उसकी सूचना पुलिस को दे।इस मौके पर उपनिरीक्षक दिनेश यादव,राजवंत सिंह,अम्बरीष पाठक सहित दर्जनों संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *