आज की ताजा खबर

नाबालिग किशोरी को फुसलाकर ले जाने का आरोप, पांच पर मुकदमा दर्ज

top-news

पूरनपुर -पीलीभीत। कोतवाली पुलिस ने एक महिला की तहरीर के आधार पर उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पांच युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस को सौंपी गई तहरीर के अनुसार, घुंघचिहाई थाना क्षेत्र के मटैहना कॉलोनी नंबर-3 निवासी अनिकेत का पीड़िता के रिश्तेदारों के यहाँ आना-जाना था। आरोप है कि इसी दौरान उसने किशोरी से संपर्क बढ़ाया और मोबाइल पर बातचीत करने लगा।

परिजनों का आरोप है कि बीते 22 जुलाई को अनिकेत अपने साथी अरुण, सूरज, विजय और अजय के साथ मिलकर नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। किशोरी घर से कुछ नकदी, सोने के आभूषण और मोबाइल फोन भी साथ ले गई है। काफी खोजबीन के बाद सुराग न मिलने पर परिजनों ने पुलिस की शरण ली।

मामले में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी पवन पांडे ने बताया कि पीड़िता की माँ की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जा शुरू कर दिए।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *