आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
डीएम ने मुंशीगंज शहीद स्मारक के निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण
- दैनिक लोक भारती
- 24 Jul, 2026
क्रासर-स्मारक परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश
सचित्र 6-शहीद स्मारक का निरीक्षण करती डीएम।
रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने मुंशीगंज स्थित ऐतिहासिक शहीद स्मारक का स्थलीय निरीक्षण कर पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप कराए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मुंशीगंज शहीद स्मारक जनपद की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर है, ऐसे महत्वपूर्ण स्थल का विकास भी उच्च गुणवत्ता के साथ किया जाना चाहिए, ताकि यहां आने वाले नागरिकों एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें तथा शहीदों के प्रति सम्मान की भावना और अधिक सुदृढ़ हो।
जिलाधिकारी ने स्मारक परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए कहा कि विशेष रूप से पाथवे पर उच्च गुणवत्ता की लाइटें लगाई जाएं, जिससे रात्रि के समय भी परिसर सुरक्षित एवं आकर्षक दिखाई दे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रकाश व्यवस्था इस प्रकार विकसित की जाए कि पूरे परिसर में कहीं भी अंधेरा न रहे।
उन्होंने निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि शेष सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण, निर्धारित मानकों के अनुरूप तथा समयबद्ध तरीके से प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए। निरीक्षण के दौरान जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी सुधीर गिरी, पर्यटन अधिकारी तनुजा यादव सहित कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







