आज की ताजा खबर

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया निरीक्षण

top-news

क्रासर-उपाध्यक्ष ने जिला पंचायत सभागार में महिला उत्पीड़न से संबंधित सुनीं शिकायतें

सचित्र 3-महिलाओं के साथ आयुक्त उपाध्यक्ष अपर्णा यादव।

रायबरेली। उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अपर्णा यादव ने जनपद भ्रमण के दौरान विकास खण्ड हरचंदपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बालिकाओं से वार्ता कर विद्यालय में मिल रही सुविधाओं/व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा बालिकाओं के साथ भोजन भी किया।

उन्होंने कहा कि बालिकाओं के लिए बेहतर सुविधाएं और शिक्षा प्रदान की जाए। तत्पश्चात उपाध्यक्ष द्वारा विकास खण्ड हरचन्दपुर के प्यारेपुर स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया गया जहां पर 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य व पोषण के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी तथा आंगनबाड़ी केन्द्र पर  उपाध्यक्ष द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की तथा बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया तथा केन्द्र पर उपस्थिति आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।


इसके पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरचन्दपुर में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया, कार्यक्रम में नवजात बच्चियों की दादी, नानी, बुआ, मौसी आदि के साथ केक काटकर व 25 महिलाओं को बेबी किट वितरित कर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया।

इसके उपरान्त जिला पंचायत सभागार में बैठक कर कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी उबैर्दुरहमान, एसएचओ महिला थाना पुष्पा शर्मा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशी सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी वीरेन्द्र पाल, जिला मिशन कोऑर्डिनेटर शैफाली सिंह, जेण्डर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी, काउंसलर श्रद्धा सिंह, अर्चना सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *