आज की ताजा खबर

पारिवारिक विवाद में महिला पर हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

top-news

लाठी-डंडों से मारपीट कर किया था हत्या का प्रयास, पुलिस ने की कार्रवाई

गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान महिला पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों व दो अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार थाना चिलुआताल पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 523/2026 धारा 115(2), 352, 351(3), 109(1), 3(5) भा.न्या.सं. से संबंधित आरोपियों गिरजाशंकर, निर्मल निषाद, चाँदमती और रंजू कुमारी को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।


घटना 16 जुलाई 2026 की है, जब पारिवारिक विवाद के चलते आरोपियों ने वादिनी को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया था। घायल महिला की तहरीर के आधार पर थाना चिलुआताल में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि होने पर पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गिरजाशंकर पुत्र हुबलाल, निर्मल निषाद पुत्र गिरजाशंकर, चाँदमती पत्नी गिरजाशंकर तथा रंजू कुमारी पुत्री गिरजाशंकर निवासी जंगल नन्दलाल सिंह टोला हमीनपुर, थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।

पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *