आज की ताजा खबर

सबके घर नहीं पहुंचा पानी, ग्रामीणों की बढी परेषानी

top-news

भदैयां, सुलतानपुर।एक ओर सरकार हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का दावा कर रही है, वहीं भदैयां ब्लॉक के पाल्हनपुर गांव में जल जीवन मिशन की हकीकत इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। करीब 4.84 करोड़ की लागत से बन रही पेयजल परियोजना का निर्माण पिछले छह माह से ठप पड़ा है। इससे पाल्हनपुर, पूरे किरता, गुपसाड़, नारायणपुर, धनीपुर और नौवस्ता समेत छह राजस्व गांवों के 4,420 ग्रामीण शुद्ध पेयजल के लिए परेशान हैं।
योजना के तहत 275 किलोलीटर क्षमता की पानी की टंकी बनाकर 716 घरों तक नल से जलापूर्ति की जानी थी, लेकिन निर्माण कार्य अधूरा होने से लोगों को आज भी पुराने जल स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था और संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के कारण परियोजना लंबे समय से अधर में लटकी हुई है।ग्रामीणों ने कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई न होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि भीषण गर्मी और बरसात के मौसम में भी शुद्ध पेयजल की सुविधा न मिलना प्रशासनिक उदासीनता का प्रमाण है। उन्होंने जिलाधिकारी से तत्काल निर्माण पूरा कर जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी तो मिला नहीं, बल्कि सडकें बदहाल हो गई है। आने-जाने में दिक्कतों में का सामना करना पड रहा है। जल जीवन मिशन के जूनियर इंजीनियर धर्मराज यादव ने बताया कि कार्यदायी कंपनी द्वारा मजदूरों का भुगतान न किए जाने से मजदूर काम छोड़कर चले गए थे। इस दौरान शील्ट (सिल्ट) जम गई है। जल्द ही सफाई कराकर निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा और पानी की आपूर्ति शुरू कराई जाएगी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *