आज की ताजा खबर

सरयू-घाघरा का जलस्तर घटा, खतरा बरकरार

top-news

सूरतगंज (बाराबंकी)। हेतमापुर स्थित सरयू-घाघरा नदी का जलस्तर शुक्रवार को कुछ घटा और खतरे के निशान से 8 सेंटीमीटर ऊपर से घटकर 6 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया। इसके बावजूद सुंदरनगर गांव अब भी चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है और ग्रामीण कठिन परिस्थितियों में जीवनयापन कर रहे हैं। शुक्रवार को रामनगर की उपजिलाधिकारी आकांक्षा गुप्ता ने तहसील प्रशासन की टीम के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, नदी के बहाव और संवेदनशील स्थलों का जायजा लेकर अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। प्रशासन ने बताया कि राजस्व विभाग, पीएसी, सिंचाई विभाग सहित सभी संबंधित विभाग अलर्ट मोड पर हैं। सुंदरनगर, बेलहारी, भलाईपुर, बाबापुरवा, ललपुरवा, कोडऱी और सरसंडा समेत कई तटवर्ती गांवों के लोग अब भी बाढ़ की आशंका से चिंतित हैं और कई परिवार बांध पर झोपडिय़ां बनाकर रह रहे हैं।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *