आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
बदायूं मुठभेड़: एसबीआई बैंक टप्पेबाजी के दो आरोपी गिरफ्तार, पैर में गोली लगी, पुलिसकर्मी भी घायल
- दैनिक लोक भारती
- 29 Jul, 2026
बदायूं में एसबीआई बैंक टप्पेबाजी का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार
पैर में गोली लगने से घायल हुए दोनों आरोपी, एक पुलिसकर्मी भी जख्मी; नगदी, तमंचे और ईको कार बरामद
बदायूं | बदायूं जिले की बिनावर थाना पुलिस ने एसबीआई बैंक में हुई टप्पेबाजी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जबकि बदमाशों की फायरिंग में एक पुलिस आरक्षी भी घायल हो गया। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई को बिनावर कस्बे स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में टप्पेबाजी की घटना हुई थी। इस मामले में थाना बिनावर पर धारा 318(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।
चेकिंग के दौरान गंगा एक्सप्रेस-वे अंडरपास के पास पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बैंक टप्पेबाजी में शामिल बदमाश ईको कार से बिनावर से बदायूं की ओर आ रहे हैं। पुलिस ने वाहन रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने भागने के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पीछा करने पर उनकी ईको कार कच्चे रास्ते में फंस गई। इसके बाद बदमाशों ने दोबारा गोली चलाई, जिसमें आरक्षी सुधीर पाल घायल हो गए। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाश घायल होकर पकड़े गए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवीन उर्फ लक्की उर्फ सनी निवासी थाना टीला मोड़, गाजियाबाद और विटूल बंसल उर्फ ललित निवासी बहादुरगढ़ (झज्जर, हरियाणा) हाल निवासी नंद नगरी, दिल्ली के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹6,500 नकद, दो देशी तमंचे (315 बोर), दो जिंदा कारतूस, एक मिस कारतूस, दो खोखा कारतूस तथा वारदात में प्रयुक्त ईको कार (DL 5CJ 8911) बरामद की है।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने एसबीआई बैंक में टप्पेबाजी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी किसी अन्य वारदात को अंजाम देने जा रहे थे, तभी उन्हें घेर लिया गया। उनके कुछ साथी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी नवीन उर्फ लक्की पर आगरा, गाजियाबाद, हापुड़, मुजफ्फरनगर और अलीगढ़ समेत विभिन्न जिलों में गैंगस्टर, रंगदारी, धोखाधड़ी और एनडीपीएस एक्ट सहित 13 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं विटूल बंसल के खिलाफ भी अलीगढ़ में कई मामले दर्ज बताए गए हैं।
प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी और दोनों आरोपियों का इलाज चल रहा है। मामले में विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जबकि फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे
LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







