आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
विधायक राजीव कुमार सिंह "बब्बू भैया" ने स्व. रामपाल सिंह मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
- दैनिक लोक भारती
- 29 Jul, 2026
दातागंज -बदायूं । लोकतंत्र सेनानी एवं दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह "बब्बू भैया" के पूज्य पिताजी स्व. रामपाल सिंह की पावन स्मृति में आयोजित स्व. रामपाल सिंह मेमोरियल विधानसभा स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को किया गया।
विधायक "बब्बू भैया" ने विकासखंड समरेर के ग्राम कमां एवं विकासखंड म्याऊं के ग्राम जमालपुर स्थित खेल मैदान में फीता काटकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। शुभारंभ के दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि युवाओं के चरित्र निर्माण, अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्र की छिपी प्रतिभाओं को मंच देने के साथ उन्हें आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं।
विधायक ने आयोजन समिति, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कहा कि दातागंज विधानसभा में खेलों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन निरंतर कराए जाएंगे।
इस आयोजित प्रतियोगिता की मुख्य विशेषताएं पुरुष वर्ग में क्रिकेट, कबड्डी एवं वॉलीबॉल के अलावा महिला वर्ग के लिए खो-खो एवं कबड्डी जैसी प्रतियोगिताएं हैं, जिनका प्रवेश शुल्क पूर्णतः निःशुल्क के साथ विजेता टीम को ₹31,000 तक की पुरस्कार राशि व अन्य प्रतिभागी टीमों को भी प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कार राशि एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में समरेर एवं म्याऊं ब्लॉक के प्रतिभागी खिलाड़ी, युवा साथी, आयोजन समिति के सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







