आज की ताजा खबर

गुरु पूर्णिमा पर संत-महात्माओं का सम्मान, नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल रहे मुख्य रूप से उपस्थित

top-news

पडरौना कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर संत-महात्माओं एवं गुरुजनों के सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत आज पडरौना नगर स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष श्री विनय जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पडरौना नगर मंडल अध्यक्ष भुवनेश्वर मिश्रा एवं मनोज शर्मा के नेतृत्व में चित्रगुप्त मंदिर के पीठाधीश्वर एवं पूज्य महंत अजय श्री दास जी महाराज को अंगवस्त्र एवं मिष्ठान अर्पित कर सम्मानित किया गया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।


इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु ही समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं तथा संस्कार, ज्ञान और राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

गुरुजनों का सम्मान हमारी गौरवशाली परंपरा का अभिन्न अंग है। कार्यक्रम में देवेंद्र मिश्रा, विष्णु जायसवाल, कन्हैया कुशवाहा, संतोष यादव, पिंटू साह सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सभी ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संत-महात्माओं का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *