आज की ताजा खबर

सेंध लगाकर घर से नकदी व लाखों के जेवरात चोरी क्षेत्र में बढ़ रही वारदातों से ग्रामीणों में दहशत

top-news

इमलिया सुल्तानपुर/सीतापुर। थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला कुरका गांव का है, जहां मंगलवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक मकान में सेंध लगाकर हजारों रुपये की नकदी और लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार, कुरका गांव निवासी पूनम पत्नी सोनू के मकान के पीछे चोरों ने रात के अंधेरे में सेंध लगाकर घर में प्रवेश किया। इसके बाद घर में रखी 3 हजार की नकदी के अलावा पायल, कमरबंद, बिछुआ, मांग-बिंदी सहित लाखों रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। बुधवार सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला।


चोरी की जानकारी होते ही परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस इन पर प्रभावी अंकुश लगाने में सफल नहीं हो पा रही है। उनका आरोप है कि कुछ दिन पहले इमलिया सुल्तानपुर थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई चोरी की घटना का भी अब तक खुलासा नहीं हो सका है।

ऐसे में लगातार हो रही नई वारदातों ने लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ा दी है। सूचना मिलने पर इमलिया सुल्तानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

पुलिस का कहना है कि चोरी के खुलासे के लिए टीम गठित कर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा अन्य पहलुओं पर भी जांच जारी है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *