आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
कुशीनगर: खड्डा में बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर सपा का प्रदर्शन, पवन दुबे ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
- दैनिक लोक भारती
- 29 Jul, 2026
खड्डा में बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर सपा का प्रदर्शन, पवन दुबे के नेतृत्व में डीएम को सौंपा ज्ञापन
कोटवा और कुर्मीपट्टी विद्युत उपकेंद्र की समस्याओं के समाधान, निर्बाध बिजली आपूर्ति और जर्जर लाइनों के सुधार की उठी मांग
कुशीनगर | कुशीनगर जिले के खड्डा विधानसभा क्षेत्र में बदहाल विद्युत व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन दुबे के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए कोटवा और कुर्मीपट्टी विद्युत उपकेंद्रों की खराब व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की गई।
ज्ञापन में बताया गया कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कोटवा और कुर्मीपट्टी से जुड़े क्षेत्रों में भीषण गर्मी के दौरान लगातार बिजली कटौती, लो वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। इससे आम लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है, जबकि किसानों, दुकानदारों और छोटे व्यापारियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन 18 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा करती है, लेकिन खड्डा क्षेत्र के उपभोक्ताओं को इसका लाभ नहीं मिल रहा। बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण घरेलू उपकरण भी सही ढंग से संचालित नहीं हो पा रहे हैं।
ज्ञापन में रायपुर बरवा, बरई पट्टी, क्रांति बौराहा, सिरसिया सागर, आलम मठिया, बिहारी छपरा, डोलहा, नौरंगिया, कौवासार, रामपुर बांगर और खजूरी बाजार समेत कई ग्राम सभाओं का उल्लेख करते हुए कहा गया कि इन क्षेत्रों में जर्जर तार, पुराने बिजली के खंभे और कमजोर विद्युत व्यवस्था लंबे समय से समस्या बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
सपा नेताओं और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से मांग की कि अनावश्यक बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाई जाए, लो वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए, जर्जर तारों और खंभों को बदला जाए, जरूरत के अनुसार नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएं तथा विद्युत लाइन का सुदृढ़ीकरण कर नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे
LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







