आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने खाटू श्याम मंदिर में की पूजा बी-पैक्स गोदाम का किया लोकार्पण
- दैनिक लोक भारती
- 29 Jul, 2026
आरिफ सिद्दीकी
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के सहकारिता (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री जेपीएस राठौर ने अपने शाहजहांपुर प्रवास के दूसरे दिन धार्मिक, सामाजिक और सहकारिता से जुड़े कई कार्यक्रमों में भाग लिया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उन्होंने खाटू श्याम मंदिर में पूजा-अर्चना कर पुजारियों को अंगवस्त्र भेंट किए और आशीर्वाद लिया।
इसके बाद मंत्री ने पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय राममूर्ति सिंह वर्मा की 76वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने मेयर अर्चना वर्मा, भाजपा नेता राजेश वर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर स्वर्गीय वर्मा के व्यक्तित्व और योगदान को याद किया।
विकासखंड पुवायां के बड़ागांव में मंत्री ने नवनिर्मित बी-पैक्स (बी-पैक्स) गोदाम का फीता काटकर और नारियल फोड़कर लोकार्पण किया। सहकार सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में सहकारिता का तेजी से विस्तार हो रहा है और सरकार किसानों को खाद, बीज, ऋण सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बी-पैक्स को और सशक्त बना रही है। उन्होंने गोदामों पर स्वच्छ शौचालय, पेयजल और किसान शेड जैसी सुविधाएं विकसित करने पर भी जोर दिया।
इस अवसर पर सहकारिता विभाग के भवन एवं गोदाम निर्माण के लिए भूमि दान करने वाले अमरजीत सिंह, जसपाल सिंह, पुतान सिंह और रामकृष्ण सैनी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
दिन के अंतिम चरण में मंत्री ने पुवायां स्थित आरएमएल इंस्टीट्यूट परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की।
कार्यक्रम में एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, शिक्षक एमएलसी हरि सिंह ढिल्लो, विधायक सलोना कुशवाहा, डीसीबी चेयरमैन डीपी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष के.सी. मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, डीसीबी उपाध्यक्ष अजय कुमार प्रजापति सहित जनप्रतिनिधि, सहकारिता विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री एवं सिंधौली बी-पैक्स अध्यक्ष सौरभ सोमवंशी ने किया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







