आज की ताजा खबर

बदायूं में गमाडेट मंदिर पर बड़ा हादसा, पीपल की टहनी गिरने से दो महिलाओं की मौत, तीन घायल

top-news

बदायूं में धार्मिक अनुष्ठान के दौरान बड़ा हादसा, पीपल की टहनी गिरने से दो महिलाओं की मौत

गमाडेट मंदिर में छंद और हवन के दौरान हुआ हादसा, तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल

परविन्दर प्रताप सिंह

बदायूं | बदायूं जिले के कुंवरगांव थाना क्षेत्र में धार्मिक अनुष्ठान के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। ललेई गांव स्थित गमाडेट मंदिर परिसर में पीपल के पेड़ की भारी टहनी टूटकर महिलाओं पर गिर गई। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार, मंदिर परिसर में महिलाएं पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर ढोलक की थाप पर पारंपरिक छंद गा रही थीं और हवन-पूजन कर रही थीं। इसी दौरान दोपहर करीब 3:30 बजे अचानक पीपल के पेड़ की एक मोटी टहनी टूटकर सीधे उनके ऊपर आ गिरी।


हादसा इतना भयावह था कि दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया।

घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई।

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे ललेई गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

 https://youtu.be/hSbI4nAmByQ

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *