आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
महापौर बोली समस्याओं का जल्द को निवारण,ढिलाई बर्दाशत नही
- दैनिक लोक भारती
- 29 Jul, 2026
विजय वर्मा
कानपुर। नगर निगम मुख्यालय के समिति कक्ष में बुधवार को जोन-5 के विकास कार्यों और जनसमस्याओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजन किया गया। बैठक में महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने जोन-5 के सभी पार्षदों की समस्याएं एक-एक कर सुनीं। इस दौरान पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए।
बैठक में पार्षद दल के नेता नवीन पंडित ने बताया कि डीप फ्रीजर खराब पड़े हैं, जिन्हें तत्काल ठीक कराया जाना चाहिए। उन्होंने गोविंदपुरी पुल पर शाम के समय रोजाना लगने वाली अवैध सब्जी मंडी को हटाने की मांग की। उन्होंने शहर के बाजारों में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों का मुद्दा भी उठाया। इसके अलावा 10-10 हाथ वाली कूड़ा गाड़ियों की संख्या बढ़ाने और निराला नगर से निकलने वाले गंदे पानी के गोविंद नगर स्थित चावला मार्केट तक पहुंचने और वहां लगातार जलभराव की समस्या का मुद्दा भी उठाया।
वार्ड- 55 की पार्षद अंजुली दीक्षित ने कहा कि उनके पत्रों को गंभीरता से नहीं लिया जाता है। इसलिए फाइलों का समय से निस्तारण कराया जाए। वार्ड-48 की पार्षद सरोज चढ्ढा ने कहा कि नालियों की सफाई नहीं होती है। इसके अलावा क्षेत्र में मंदिर और गुरुद्वारा के पास नालियां टूटी हुई हैं। वार्ड-2 की पार्षद कल्पना ने कहा कि साल 2021 में बनाया गया नलकूप अभी तक चालू नहीं हो सका है।
इसके अलावा महापौर द्वारा 4 महीने पहले किए गए नाले के उद्घाटन का अब तक निर्माण नहीं कराया गया है। इस पर अधिशाषी अभियंता ने बताया कि नाले की सफाई बारिश से पहले करा दी गई थी। अगस्त के पहले सप्ताह से काम शुरू करा दिया जाएगा। वार्ड 72 की पार्षद वंदना शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट और उद्यान विभाग द्वारा आवंटित काम ना कराए जाने की बात कही इसे साथ ही अतिरिक्त सफाई कर्मचारी की मांग रखी। वार्ड- 55 की पार्षद अंजुली दीक्षित ने कहा कि उनके पत्रों को गंभीरता से नहीं लिया जाता है। इसलिए फाइलों का समय से निस्तारण कराया जाए।
वार्ड-48 की पार्षद सरोज चढ्ढा ने कहा कि नालियों की सफाई नहीं होती है। इसके अलावा क्षेत्र में मंदिर और गुरुद्वारा के पास नालियां टूटी हुई हैं। वार्ड-2 की पार्षद कल्पना ने कहा कि साल 2021 में बनाया गया नलकूप अभी तक चालू नहीं हो सका है। इसके अलावा महापौर द्वारा 4 महीने पहले किए गए नाले के उद्घाटन का अब तक निर्माण नहीं कराया गया है।
इस पर अधिशाषी अभियंता ने बताया कि नाले की सफाई बारिश से पहले करा दी गई थी। अगस्त के पहले सप्ताह से काम शुरू करा दिया जाएगा। पार्षद सुधीर यादव ने कहा कि जितने प्रस्ताव पहले दिए गए थे, उनमें से कितने पर कार्रवाई की गई है। इस बारे में भी बैठक के दौरान बताया जाए। कई विकास कार्यों की फाइलें रूकी हुई हैं।
पार्षद अनिल कुमार ने पीले पुल पर बनाई गई बरातशाला में कब्जे होने का मुद्दा उठाया।पार्षदों की शिकायतें सुनने के बाद महापौर प्रमिला पांडेय ने अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बैठक में सबसे अधिक शिकायतें स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को लेकर सामने आई हैं। इसके अलावा उद्यान विभाग के कार्यों को लेकर भी कई पार्षदों ने नराजगी जताई है।
महापौर ने कहा कि उद्यान विभाग का काम संतोषजनक नहीं है और इस संबंध में नगर आयुक्त को स्पष्ट निर्देश दिए कि अगर सुधर गए तो ठीक है। वरना इन्हें सुधारा जाएगा।वहीं अन्य पार्षदों ने भी अपने वार्डों में साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था, जगह-जगह फैले अतिक्रमण और समय पर नालों की सफाई न होने की शिकायतें दर्ज कराईं।
पार्षदों का कहना था कि कई बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिस वजह से लोग लगातार परेशान हैं। महापौर दो टूक शब्दों में कहा कि जनता के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि पार्षदों द्वारा उठाई गई समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि लोगों को सुविधाएं मिल सकें।
नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने भी बैठक में मौजूद सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि पार्षदों द्वारा बताई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर तत्काल निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों और जनसुविधाओं में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







